Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मंत्री स्वाती सिंह ने राजकीय बाल गृह बालक मोहानरोड, लखनऊ में किया वृक्षारोपण

लखनऊ :  महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री स्वाती सिंह द्वारा राजकीय बाल गृह बालक मोहानरोड, लखनऊ में संस्था परिसर के बाहरी क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। स्वाती सिंह मंत्री द्वारा संस्था में वृक्षारोपण के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारयों द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें कुल 95 पौंधे लगाये गये। तदोपरान्त मंत्री द्वारा संस्था के संवासियों को फल चॉकलेट इत्यादि वितरित किया गया। उक्त के साथ ही बालकों के शारीरिक विकास हेतु खेल-कूद सामग्री का भी वितरण किया गया। मंत्री द्वारा संस्था के समस्त बालकों से वार्ता की गयी तथा उन्हें ज्ञानवर्धन जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ, सर्वेश कुमार पाण्डेय, उप निदेशक लखनऊ मण्डल लखनऊ, विकास सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी लखनऊ, जयपाल वर्मा प्रोबेशन अधिकारी सहित संस्था के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh