Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न


आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ महिला मोर्चा द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समेत जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष का सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को महिला मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया।  सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभांरभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती अमिता गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री निहारिका त्रिपाठी मौजूद रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवनियुक्त जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्षों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
विओ:-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अमिता गुप्ता ने कहा कि सभी महिलाओं को मिलकर एक मजबूत टीम बूथ स्तर पर बनानी है  और मिशन 2022 में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनानी है और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है।
जिलाध्यक्ष भाजपा ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं का सम्मान करती है। इसीलिए महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं जैसे राशन कार्ड में मुखिया, उज्ज्वला योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाएं महिलाओं के नाम पर ही क्रियान्वित की जा रही है।
अध्यक्षीय संबोधन में महिला मोर्चा आजमगढ़ की जिलाध्यक्ष श्रीमती बबीता जसरासरिया ने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है, उस पर खरा उतरने का काम करूंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाकर भाजपा के हाथों को मजबूत बनाने का काम करें। संचालन जूही श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती अलका सिंह, अखिलेश कुमार मिश्रा, श्रीकृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह, श्रीमती मंजू सरोज, श्रीमती माला द्विवेदी राकेश सिंह, अजय सिंह, डॉ पूनम सिंह,  श्रीमती विभा बरनवाल, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, अमन गर्ग आदि उपस्थित रहे।

बाईट:-भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती अमिता गुप्ता

बाईट:-महिला मोर्चा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष श्रीमती बबीता जसरासरिया


आज़मगढ़ से
सरफ़राज़ अहमद


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh