Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महराजगंज चिकनहवा स्थित अर्धनिर्मित पुल को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


●महराजगंज चिकनहवा स्थित अर्धनिर्मित पुल को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।
●पुल निर्माण पूरा ना होने पर ग्रामीणों ने आगामी चुनाव बहिष्कार करने का किया ऐलान

महराजगंज आजमगढ़ : आज 28 अगस्त दिन शनिवार को आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज विकासखंड अंतर्गत चिकनहआ गांव स्थित बीते कई वर्षों से एक पुल जो अर्धनिर्मित बनाकर छोड़ दिया गया है जो आज तक इसका निर्माण पूरा नहीं कराया जा सका । पुल निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर आज शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया । ग्रामीणों का कहना है कि अर्धनिर्मित पुल पर ग्रामीण किसी तरह बांस बल्ली लगाकर बीते कई वर्षों से आवागमन कर रहे हैं यह पुल कई गांवों से जुड़ा है प्रतिदिन हजारों लोगों का इस पुल के माध्यम से आवागमन होता है । आए दिन अर्धनिर्मित पुल ग्रामीणों के आवागमन के दौरान दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं और दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है । अर्धनिर्मित पुल का निर्माण पूरा कराने के लिए कई बार क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शासन - प्रशासन व बड़े जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाया पर इसका आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया । अब क्षेत्रीय ग्रामीण गुहार लगाते लगाते थक चुके हैं अगर इस पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द नहीं पूरा कराया गया तो आसपास के लगभग 15 गांव के ग्रामीण आगामी चुनाव का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे ।इस अवसर पर राम भक्त सैलानी निषाद , मोहित मौर्य, प्रकाश निषाद, रामनाथ निषाद , अंबिका निषाद , शिव, डॉ रमाशंकर , बबलू , रवि यादव , सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh