Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अतरौलिया में समाधान दिवस के मौके पर आये मामलों को गम्भीरता से सुने तहसीलदार

अतरौलिया ।थाना परिसर में समाधान दिवस का किया गया आयोजन ।बता दें कि शनिवार को थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। मौके पर समाधान दिवस में कुल मिलाकर 5 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिसमें दो मामले विवाद से संबंधित थे जिसका मौके पर ही प्रभारी निरीक्षक व तहसीलदार द्वारा निस्तारण किया गया तो वही तीन मामले राजस्व संबंधित प्राप्त हुए जिसका मौके पर उपस्थित राजस्व निरीक्षक को प्रेषित करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया गया। वही पुराने लंबित मामलों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया गया तथा कुछ मामले जो बहुत पुराने थे और अभी तक लंबित चल रहे थे उसके लिए भी निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाया जाए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यहां आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जाए ।थाना परिसर में फरियादियों के लिए बैठने के लिए कुर्सी तथा पानी पीने की भी व्यवस्था की गई थी तो वही कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी प्राप्त मामलों का निस्तारण किया गया ।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुनील चंद तिवारी, उप निरीक्षक गोपाल जी, राजस्व निरीक्षक, समेत महिला ,पुरूष पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh