2021-22 के युवा गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
आजमगढ़ : जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता मे आज कलेक्ट्रेट सभागार में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से सम्बद्ध नेहरू युवा केन्द्र आजमगढ़ में वित्तीय वर्ष 2021-22 के युवा गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि नये युवक मंगल दलों का गठन किया जाय। उन्होने कहा कि युवक मंगल दल के युवकों/युवतियों को गांवों में भेजकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि युवक मंगल दल के माध्यम से गांवों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विभागीय अधिकारी सभी उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देकर उसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि युवक मंगल दल के सदस्य स्वच्छता, कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान चलायें। बाढ़ क्षेत्रों में जाकर जनता का सहयोग करें तथा आवश्यकता पड़ने पर मंगल दल के सदस्यों को ट्रेनिंग भी दिलाएं। उन्होने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर युवक मंगल दल के सदस्यों को तैनात कर भीड़ को रोकने एवं वैक्सीन लगवाने में जनता की मदद कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि काम न करने वाले युवक मंगल दलों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाये। उन्होने कहा कि जितने भी युवक मंगल दल रजिस्टर्ड हैं, उनसे प्रत्येक दशा में काम लेना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि प्रत्येक सप्ताह बैठक कर कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला युवा अधिकारी हिमांशु सागर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।























































Leave a comment