Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अधूरे खड़ंजे का निर्माण ही मुसीबत की जड़ , समाजसेवी ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार : अम्बारी
अम्बारी आजमगढ़ : स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकसूदिया में सार्वजनिक रास्ते के लिए लगभग 50 मीटर डंबल ईट द्वारा खड़ंजा निर्माण हेतु जिला अधिकारी से समाजसेवी व लोक नेता ने लगाई गुहार।
बतादे की अधूरा निर्माण ही समस्या का जड़ होता है ,जब सामने रास्ते हो और 50 मीटर निर्माण वंचित हो तो क्या होगा ,कीचड़,जल जमाव ,बदबू,और क्या यही होगा।जिसको लेकर समाजसेवी व लोक नेता पवन चौहान ने ग्राम पंचायत मकसूदिया में सार्वजनिक रास्ते के लिए लगभग 50 मीटर डंबल ईट द्वारा खड़ंजा निर्माण सम्बंधित आजमगढ़ जिला अधिकारी राजेश कुमार को पत्र के माध्यम से शीघ्र निर्माण के लिये गुहार लगाई ताकि ग्रामीणों को इस वर्षा ऋतु में आवागमन में आसानी हो सके साथ मे गन्दगी और कीचड़ से निजात मिल सके।



























































Leave a comment