Latest News / ताज़ातरीन खबरें

"भाजपा समर्थक मंच"ने आदिद शेख़ को बनाया अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष



आज़मगढ़ : आज "भाजपा समर्थक मंच" ने आदिल शेख उर्फ आदिद शेख पुत्र शाहिद शेख निवासी मिर्जापुर,मेहनगर आज़मगढ़ को एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुये अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया जिस से उनके समर्थकों में काफी हर्ष देखा जारहा है
विशेष रूप से उनके वर्तमान रिहायशी गांव बारी खास और कस्बा निज़ामाबाद में इनके समर्थक काफी प्रसन्न देखे जारहे हैं
आदिल शेख को इस जिम्मेदार पद पर मनोनीत किये जाने की सूचना भाजपा समर्थक मंच ने एक पत्रांक जारी कर दी है जिसमे आदिल शेख़ की मंच के प्रति लगन और निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महशर रज़ा की अनुशंसा पर उन्हें जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आज़मगढ़ मनोनीत किये जाने की बात कही गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh