देवारा क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित करने का शासन प्रशासन से किया मांग
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज विकासखंड क्षेत्र निवासी देवारा विकास सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम केदार यादव ने बताया कि देवारा क्षेत्र महराजगंज थाना अंतर्गत सरयू नदी के आसपास लगभग ढाई सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इस क्षेत्र में एक भी पुलिस चौकी स्थापित नहीं है इस मुद्दे को लेकर काफी दिनों से देवारा विकास सेवा समिति इसकी मांग करती आ रही है इतने बड़े क्षेत्र में एक भी पुलिस चौकी स्थापित नहीं होने से आए दिन आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं और लोगों में डर बना रहता है इस मामला को आईजीआरएस के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज ने भी इसको स्वीकार किया है और हम बार-बार शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि इस देवारा क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित की जाए जिससे क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिल सके और आपराधिक घटनाओं में कमी आए ।





















































Leave a comment