Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एहसान खान को आज़ाद समाज पार्टी ने किया निष्कासित


आजमगढ़। आजाद समाज पार्टी से आजमगढ़ के एहसान खान को निकाल दिया गया है। पार्टी हाई कमान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने पार्टी का अनुशासन न मानने के कारण पार्टी से एहसान खान को निष्कासित कर दिया है।
आजमगढ़ के रहने वाले एसहसान खान आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रव्क्ता पर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पद पर रहते हुए उन्होंने आजमगढ़ में दलितों पर अत्याचार होने का आरोप लगाते हुए पिछले महीने से अांदोलन करते रहे। गंभीरपुर थाने के रानीपुर रजमो गांव के दलितों को लेकर आंदोलन के दौरान पुलिस बल पर पथराव और सरकारी कार्य में बांधा डालने पर एक दिन पूर्व पुलिस प्रशासन ने एसहसान सहित 15 समर्थकों को जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने एहसान खान के दलित आंदोलन को खत्म करने के लिए 20 लाख का सौदा अौर महंगी गाड़ी का सौदा करते आडियो भी जारी कर दिया। ऐसे में आजमगढ़ में आजाद समाज पार्टी और दलित आंदोलन का मुंह काला हो गया ।

https://youtu.be/1iEmG3oxIAE

इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी के केंद्रीय नेतत्व के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चितौड़ की सूचना के अनुसार आजमगढ़ की स्थानीय कमेटी की जांच की।जांच के बाद प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान को पार्टी के विरूद्धा कार्य करने और पार्टी का अनुशासन न मानने के कारण पार्टी निष्कासित कर दिया गय।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh