Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला ने सराफा व्यापारी को लगाया चुना तो पुलिस ने वसूला दाम

बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय कस्बा बिलरियागंज में एक सरार्फ की दुकान पर कल साम साढ़े चार बजे एक महिला व पुरुष दुकान एक बच्ची के साथ दुकान पर आया। दुकानदार ने बताया कि पुरुष महिला को अपनी सगी बहन कहकर एक जोड़ा झुमका दिखाने को कहा फिर हमने दिखाना शुरू किया जिसमें उक्त पुरुष ने महिला से झुमका अपने हाथ में लेकर अपने मां से फोन करते हुए बगल में खड़ा हो गया और फिर अपने बहन से बिना बताए हुए झुमका लेकर बाईक से फरार हो गया जिसमें महिला ने फिर कान का झाला मांगा जिसमें झुमका की दुकान दार ने मांग किया जिसमें उसकी बहन मोटरसाइकिल चालक को पहचानने से इन्कार कर दिया जिसमें दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना बिलरियागंज थाने में महिला/पुरुष कांस्टेबल दुकान पर आये और महिला को थाने पर ले गयी महिला कस्टडी में पुंछ ताछ करने को कहा और आज दुकान दार को बुलाया गया और महिला के परिजनों ने दुकानदार से हाथ जोड़कर छोडवा देने की अपील किया झुमका की किमत
35000 रुपया थी जिसमें महिला को माफ करने व तीस हजार रूपए का चेक देने को कहा जिसमें दुकानदार ने पांच हजार रुपये लोगों के कहने पर छोड़ दिया और सुलह नामा में समझौता भी कर लिया लोगों द्वारा बताया गया ऐसी घटनाएं क ई बार बिलरियागंज में घट चुकी है और लोग उसके एवज में भुगतान भी कर रहे हैं लेकिन पुलिस चाहें तो ऐसे रैकेट को पकड़ कर कानुनी कार्य वाही कर सकती है लेकिन यह नेक कार्य करेगा कौन लोगों ने बताया कि यह एक रैकेट है और बिना जाने महिला उस पुरुष के साथ कैसे घुम रहीं थीं और जब सामान गायब हो गया तो उसने उक्त व्यक्ति को पहचानने से इन्कार कर दिया जबकि इसकी कढाई से पुलिस पुछताछ करती तो जरूर कुछ और खुलासा होता।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh