Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आंगनबाड़ियों द्वारा पोषाहार वितरण में की जा रही है अनियमितता - प्रधान संघ मार्टिनगंज

 दीदारगंज-आजमगढ़ : मार्टीनगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आंगनवाड़ी के माध्यम से वितरित किए जा रहे पोषाहार में खुले आम अनियमितता बढ़ती जा रही है पात्रों को पोषाहार ना मिलकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व अधिकारियों द्वारा किया जा रहा बंदरबांट प्रधान संघ द्वारा उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज को की गई शिकायत ।
विकासखंड अंतर्गत 200 आंगनवाड़ी केंद्र एवं 27 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र संचालित है आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के लिए एवं 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चो एवं धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को और कुपोषित बच्चों के लिए भी गेहूं चावल चना की दाल घी दूध एवं रिफाइंड तेल वितरण किया जाना है। लेकिन शासन के लाख निर्देश के बावजूद भी राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूह के माध्यम से प्राप्त पोषाहार को आंगनवाड़ी अधिकारियों द्वारा बंदरबांट किया जा रहा है ग्राम प्रधानों द्वारा बार-बार वितरण सूची की मांग के उपरांत भी उनको नहीं दिया जा रहा है इसकी शिकायत लिखित रूप से उप जिला अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा को मंगलवार को प्रधान संघ के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद्र यादव एवं उपाध्यक्ष बृजेश पाठक के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों द्वारा दिया गया और अक्टूबर माह से मई माह तक का जो पोषाहार वितरण हुआ है उसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की गई इस अवसर पर ग्राम प्रधान आलोक राजभर बब्लेश राजभर मोहम्मद हबीब राजदेव शाहिद शिवम कुमार उपेंद्र राजभर संजय आर्य सहित दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित थे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh