Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बैंक कर्मियों की गुंडागर्दी से क्षेत्रवासी परेशान : बूढ़नपुर



बूढ़नपुर। बता दें कि आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के बढ़या बाजार में यूनियन बैंक की एक शाखा है। आसपास के क्षेत्र में केवल यही एक बैंक होने से यहां पर काफी लोग खाता खुलवाए हैं। आसपास बैंक न होने से बैंक कर्मी भी गुंडागर्दी पर उतारू हैं। बैंक कर्मी किसी भी खाताधारक से न तो सीधे तरीके से बातचीत करते हैं और न ही जल्दी किसी का कोई कार्य करते हैं। बैंक कर्मी कभी भी समय से बैंक नहीं पहुंचते हैं। कभी 10:30 बजे तो कभी 11:00 बजे पहुंचते हैं। दिनांक 25 अगस्त को एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार किसी कार्य से यूनियन बैंक की शाखा बढ़या पर गए थे। समय लगभग 10:30 बज गए थे लेकिन उस समय बैंक पर कोई काम शुरू नही हुआ था। जब पत्रकार इस बात की जानकारी लेना चाहे की अभी तक बैंक में कार्य क्यों शुरू नहीं हुआ है तो बैंक कर्मियों द्वारा उचित जवाब न देकर उनके साथ बदतमीजी की गई। कुछ देर बाद लगभग 11:00 बजे जब बैंक खुला तो पत्रकार अंदर गए और उन्होंने देखा कि कोई भी कर्मचारी मास्क नहीं लगाए हुए था। सभी लोग बिना मास्क के ही काम कर रहे थे। वहीं कुछ कर्मचारी फोन पर बात कर रहे थे। इसी बीच पत्रकार के मोबाइल पर भी फोन आ गया। बहुत जरूरी काम होने के कारण वह फोन पर बात करने लगे। इसी पर बैंक के गार्ड ने उनके साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया। बैंक के गार्ड ने पत्रकार को बाहर जाने के लिए कहा और देख लेने की धमकी दी। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि मैं अपने काम से बैंक गया था। बैंक में गार्ड ने मेरे साथ बदसलूकी की। बैंक के गार्ड का नाम पूछने पर उसने अपना नाम राम नरेश यादव बताया। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि इस मामले में वह जल्द ही अतरौलिया थानाध्यक्ष से मिलकर कार्यवाही की मांग करेंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh