Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायका पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप : दीदारगंज


दीदारगंज-आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के गांव पकरौल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहनकला गांव के प्रमिला पत्नी स्वर्गीय जगन्नाथ की पुत्री की शादी पकरौल गांव में दर्शन पुत्र रामबली के साथ 2010 में हुआ था, जिसकी बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मृतका की माता ने ससुराल पक्ष के लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है मृतका की मां प्रमिला ने बताया कि मेरी पुत्री मृतका आराधना से कल मंगलवार रात 9:00 बजे के करीब फोन द्वारा बात हुई थी आराधना ने बताया था कि हमारे पति का एक दूसरे गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है जो घर पर आई है जिसको लेकर झगड़ा झंझट और मारपीट कर रहे हैं, जिसमें मेरे दामाद दर्शन फोन छीनकर मुझसे मेरी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। सुबह सूचना मिली की हमारी पुत्री की मौत हो गई है। मृतका की मां ने दीदारगंज थाने में लिखित तहरीर देकर ससुराल पक्ष के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची दीदारगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतका तीन लड़की और एक लड़के की मां थी। वही ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि राधना ने फांसी लगाकर आत्महत्या की हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीदारगंज संजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सूचना पर पुलिस गई और शव को थाने ले आई। मायका पक्ष से तहरीर दी गया दिया गया है जिसके आधार पर जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूछताछ के लिए मृतका के पति को थाने ले आई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh