Latest News / ताज़ातरीन खबरें

28 को लगेगी पत्रकार और उनके परिजनों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज

आजमगढ़ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 इन्द्रनारायण तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्व में दिनांक 02 व 03 जून 2021 को नेहरू हाल के सभागार में समस्त प्रिण्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं उनके परिजनों को कोविड वैक्सीन (कोवि-शील्ड) की प्रथम डोज लगायी जा चुकी है। उक्त के क्रम में दिनांक 28 अगस्त 2021 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 4ः00 बजे तक नेहरू हाल के सभागार में कोवि- शील्ड वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने समस्त प्रिण्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं जिला पंचायत सदस्यों तथा जिला पंचायत के कर्मचारीगण से अपील किया है कि दिनांक 28 अगस्त 2021 को नेहरू हाल के सभागार में समय से उपस्थित होकर वैक्सीनेशन करा लें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh