Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसडीएम गौरव कुमार के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा : आजमगढ़


आजमगढ़ जनपद के स्वर्ण कारोबारी आशीष गोयल से मारपीट मामले में हाईकोर्ट ने तत्कालीन एसडीएम गौरव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें कि बीते 6 अप्रैल को आसिफगंज में सराफा कारोबारी आशीष गोयल को मास्क न लगाने की बात पर हुए विवाद में एसड़ीएम गौरव कुमार ,सीओ राजेश तिवारी की मौजूदगी में पिटाई करते हुए बर्बर ढंग से गाड़ी में बिठाकर कोतवाली ले जाया गया था।
जिसमें अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट पवन प्रकाश पाठक ने प्रयागराज (इलाहाबाद) हाईकोर्ट में आशीष गोयल का याचिका दायर किया था जिसमें तमाम दलीलें सुनने के बाद साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने SDM गौरव कुमार सिंह को प्रथम दृष्टया में ही दोषी माना और पुलिस स्टेशन पर एफ आई आर दर्ज करवाने का आदेश भी दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh