Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के प्रतिमा स्थल पर लगने वाला शहीद मेला स्थगित :अंजानशहीद नत्थूपुर

● अंजानशहीद नत्थूपुर में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के प्रतिमा स्थल पर लगने वाला शहीद मेला स्थगित

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजानशहीद नत्थूपुर में स्थित कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के प्रतिमा स्थल पर शहादत दिवस पर 30 अगस्त को लगने वाला मेला इस बार भी कोविड के चलते स्थगित रहेगा। हालांकि कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि देने पर कोई रोक नहीं रहेगी।शहीद रामसमुझ यादव की प्रतिमा पर परिवार के लोग व अन्य लोगों द्वारा सिर्फ श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में भीड़ नहीं रहेगी हर वर्ष कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव द्वारा देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिवार वालों को बुलाकर सम्मानित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार प्रमोद यादव ऐसे परिवारों को उनके घर जाकर सम्मानित करेंगे। प्रमोद ने बताया कि कोविड-19 के चलते पिछले वर्ष भी शहीद मेले को स्थगित करना पड़ा था और इस वर्ष भी मेला स्थगित रहेगा। जिन लोगों को भी श्रद्धांजलि देनी है वह अपने घर से ही श्रद्धांजलि दें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh