Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का 14 अगस्त से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल को आज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कराया समाप्त

फरिहा/मुहम्मदपुर, आज़मगढ़ । गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गाँव के पहिलेपुर दलित बस्ती में चल रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान के नेतृत्व में 14 अगस्त से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल को आज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए समाप्त कराया ।
मौके पर एसपी सिटी के नेतृत्व में एक दर्जन से भी ज्यादा थानों की फ़ोर्स, वज्रवाहन, पी ए सी प्लाटून,दर्जनों महिला कांस्टेबल, धरना स्थल पर पहुचे और पुलिस फोर्स ने कहा धरना प्रदर्शन खत्म करिये व जगह खाली करिये , जो लोग धरना स्थल से नहीं हटेंगे उनको जेल भेजा जाएगा । ऐसे में कुछ लोग तो स्वतः धरना स्थल से हट गए वहीं कुछ लोग अपनी जिद पर अड़े रहे और उनको गिरफ्तार कर फोर्स द्वारा मुकामी थाने पर लाया गया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh