16 महीने से नहीं मिला मानदेय, मानदेय को लेकर विरोध प्रदर्शन : अहरौला
अहरौला।शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र की आशा बहुएं 16 माह से बकाया मानदेय को लेकर विरोध प्रदर्शन किया मानदेय की मांग को लेकर अहरौला की आशा बहुएं सुबह से धरने पर बैठी हुई थी और शाम को सीएससी प्रभारी ने वार्ता का आश्वासन दिया लेकिन आशा संघ के अध्यक्ष बृजबाला सिंह का आरोप है एमवाईसी और बीपीएम शाम को बिना वार्ता किए हुई यहां से निकल गए जिसके बाद आशाओं ने आक्रोशित होकर सीएससी केंद्र पर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया आशा संघ की अध्यक्ष बृजबाला सिंह ने बताया कि 16 महीने से उन लोगों का मानदेय नहीं मिला है जिससे आशायें भूखमरी शिकार हो गई हैं और लगातार सीएससी सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पत्र व्यवहार किया जा रहा है और मानदेय भुगतान की मांग की जा रही है यहां तक कि बीते 2020 दिसंबर माह में निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त को भी आशाओं ने मानदेय संबंधी पत्रक सौंपा था मंङलायुक्त ने निर्देश भी दिया था लेकिन आज तक मानदेय भुगतान नहीं किया गया जिसे आशाओं का कहना है कि बार-बार सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिल रहा है मानदेय नहीं दिया जा रहा है आशायें भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं बार-बार कहने के बाद शुक्रवार को भी एमआईसी ने मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया था लेकिन जब शाम हुई तो वह बिना आशाओं से मिले अस्पताल से निकल गए इस संबंध में आशाओं ने विरोध प्रदर्शन के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मांग पत्र भेजकर अपना मानदेय भुगतान करने की मांग की है अन्यथा कलम बंद हड़ताल पर जाएंगे इस मौके पर अनामिका सिंह, इन्दू गिरी, रेनू, अनीता, रीता देवी, प्रियंका, अंजुला सिंह, चंदा सिंह, गीता सिंह,मीरा देवी, शशि कला, सावित्री देवी, आदि भारी संख्या में आशाएं मौजूद रही।। फोटो मेल पर।।
@- अहरौला सीएससी के प्रभारी डॉ योगेश कुमार गौतम का कहना है की आशाओं का मानदेय भुगतान प्रक्रिया में बिल वाउचर मुख्यालय पर भेज दिया गया है बजट मिलते ही उनके खातों में मानदेय जल्द भेज दिया जाएगा।



























































Leave a comment