Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चोरी की कार के साथ एक अभियुक्त पकड़ाया मुखबिर की सूचना पर निज़ामाबाद पुलिस ने पाई सफलता


निजामाबाद,आज़मगढ़ : स्थानीय थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की कार बरामद किया।निजामाबाद थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह,सब इंसपेक्टर अशोक दत्त त्रिपाठी अपने हमराहियों संग फ़रहाबाद मोड़ पर खड़े थे उसी दौरान मुखबिर से मिली सूचन पर मुखबिर को साथ लेकर निज़ामाबाद रानीकी सराय मार्ग पर अनन्तपुर पुलिया के पास खड़े होकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी कुछ देर बाद रानी की सराय की ओर से एक एर्टिगा मारुति सुज़ुकी कार को आते देख पुलिस ने रोका चालक की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 100,100 के दो नोट बरामद किया मुल्ज़िम गाड़ी के कागजात मांगने पर कागज़ात दिखाने से क़ासिर रहा।सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि उक्त गाड़ी चोरी की है। कार उसे एन्थोनी,गोपाल जो बम्बई में रहता उसके द्वारा दी गई है जो भाड़े पर इसे चलाता है और उससे मिलने वाले रुपये से वह अपना और अपने परिवार का पेट पालता है।पुलिस ने कार सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर चोरी की कार को अपने कब्जे में ले लिया।
पकड़ा गया व्यक्ति अबू आसिम पुत्र अंसार अहमद साकिन आवक थाना रानी की सराय जनपद आज़मगढ़ का निवासी है जिसके विरुद्ध मु0आ0स0 156/21धारा 411,420,467,468,471 भादवि थाना निज़ामाबाद आज़मगढ़ पंजिकृत कर संबंधित न्यायालय चालान कर दिया गया है


आज़मगढ़ से
सरफ़राज़ अहमद


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh