Latest News / ताज़ातरीन खबरें

करेंट की चपेट में आने से दूध व्यवसायिक की मौत

आज़मगढ़। नगर कोतवाली के मोहल्ला मडया में रविवार को करीब 12 बजे दूध विक्रेता की करेंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरदारपुर बाबू ग्राम निवासी हीरालाल यादव 46 वर्ष पुत्र दूधनाथ यादव रोज की भां​ति दूध बेचने के लिए आज़मगढ़ शहर के मडया मुहल्ले में दूध बेचने पहुँचा, इस दौरान गली में गिरे बिजली तार की चपेट में आने से दूध विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे ले लिया और मृतक की पहचान के बाद घर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी वहां पहुचे पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री का पिता बताया जाता हैं । पत्नी मीरा देवी का रो रो कर बुरा हाल है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh