Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फोरलेन कंपनी डीबीएल से सामान चोरी करते पांच अभियुक्त गिरफ्तार

आज़मगढ़। पवई थाना के अंतर्गत चकिया गाँव मे सिक्स लेन पुल एवं सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तमाम उपकरण को चोरी करके बेचने जा रहे थे। मुखबिर द्वारा खबर मिलने पर सभी को रंगेहाथ समान के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसमें लल्लन यादव पुत्र भग्गल यादव दूसरा विपिन पांडे पुत्र सुर्यकुमार तीसरा प्रवीण सिंह पुत्र कल्याण सिंह चौथा रवि पांडे पुत्र अश्वनी पांडे पांचवा रिंकू पांडे पुत्र सभाजीत पांडे सभी निवासी गण ग्राम चकिया थाना पवई जनपद आजमगढ़ है जो कम्पनी की कीमती क्लैंप चोरी करके बोरी में भरकर ऑटो में लादकर भोर में बेचने जा रहे थे पुलिस को सूचना मिलने के उपरांत गिरफ्तार किया गया जिससे उनके कब्जे से भारी मात्रा में माल बरामद हुआ जिस पर स्थानीय थाना पवई पर मुकदमा अपराध संख्या 109/ 2021 धारा 411, 413, 414 आईपीसी का अभियोग(मुकदमा)पंजीकृत किया गया जिसमे उनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई किया जा रहा है


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh