Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति के तहत लगाया गया स्वास्थ्य कैंप



आजमगढ़ : जनपद के हरैया ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रौनापार स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के परिसर पर आज शनिवार को महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति के तहत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें हरैया स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने आसपास क्षेत्र के लगभग सैकड़ों महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यकता अनुसार उनको दवाइयां वितरित की । स्वास्थ्य कैंप के आयोजन में रौनापार ग्राम प्रधान विजय कुमार की अहम भूमिका रही उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक कर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया । इस अवसर पर हरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर देवानंद यादव ,संजय कुमार ,नीलम, राधिका ,राजेश यादव ,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh