Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विश्व हिन्दू परिषद आर्यमगढ़ की जिला बैठक हुई आयोजित

आजमगढ़ के मुकेरीगंज में विश्व हिन्दू परिषद आर्यमगढ़ की जिला बैठक शनिवार को नगर के आर के गेस्ट हाउस मुकेरीगंज में सम्पन्न हुई,बैठक में मुख्य रूप से बजरंगदल गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त संयोजक श्री पूर्णेन्दु जी उपस्थित रहे ।
प्रान्त संयोजक ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद आगामी 25 अगस्त से विहिप के स्थापना दिवस के कार्यक्रम गांव गांव में आयोजित करेगा जिसमे राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत संपर्क में आए हुए गांवों को चिन्हित कर उन्हें विहिप के कार्य से जोड़ा जाएगा ।
बैठक में संगठन को विस्तार देते हुए कुंवर गजेंद्र सिंह को बजरंग दल आर्यमगढ़ का विभाग संयोजक नियुक्त किया गया साथ मे शशांक तिवारी को बजरंगदल आर्यमगढ़ का जिला संयोजक एवं उत्कर्ष सिंह को जिला सह संयोजक बनाया गया ।
विहिप आर्यमगढ़ में विमल मौर्य को जिला सह मंत्री ,चंदन सिंह को विशेष संपर्क प्रमुख ,आशुतोष पांडेय को समरसता प्रमुख एवं रंजना सोनकर को दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका बनाया गया।
इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रभुनाथ सिंह,आशीष गोयल,पंकज मिश्रा,दीनानाथ सिंह,गौरव रघुवंशी,संतोष गुप्ता,अरविंद अग्रवाल,अरविंद मोदनवाल,मनोज सिंह,हिमांशु राज,सूरज निषाद,बलवंत सिंह,सुरेंद्र चौहान,सूर्या मोदनवाल,अनूप पांडेय,मकरध्वज यादव,रजनीश गुप्ता,गिरीश पांडेय,लक्ष्मीकांत राय,शुभम सिंह,अभिषेक गुप्ता,गौरव गुप्ता,सिद्धार्थ पांडेय,मुनीब गुप्ता,राहुल सिंह,प्रदीप सिंह,शिवजीत चौहान इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh