24 को जनपद आज़मगढ़ में रहेगीं अंजू चौधरी
आजमगढ़ मा0 उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, श्रीमती अंजु चौधरी जी का जनपद आजमगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 24 अगस्त 2021 को गोरखपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11ः30 बजे निरीक्षण भवन आजमगढ़ में आगमन होगा। उसके बाद मा0 उपाध्यक्ष जी मध्यान्ह 12ः00 बजे से निरीक्षण भवन आजमगढ़ में महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में बैठक करेंगी। तत्पश्चात अपरान्ह 2ः00 बजे से मा0 उपाध्यक्ष जी निरीक्षण भवन आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी, तहबरपुर/महिला थानाध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी। उसके बाद अपरान्ह 4ः00 बजे से मा0 उपाध्यक्ष जी जिला महिला चिकित्सालय निरीक्षण करेंगी। तत्पश्चात मा0 उपाध्यक्ष जी सायं 7ः30 बजे निरीक्षण भवन आजमगढ़ से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगी।


























































Leave a comment