Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक सवार की टक्कर एक की मौत

बूढ़नपुर थाना कप्तानगंज के बन्दवारे वीर बाबा स्थान के पास बुढ़नपुर के तरफ से जा रही स्विफ्ट डिजायर और बाइक से टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जानकारी के अनुसार पति राम निषाद पुत्र रामचेत निषाद निवासी भेड़िया जनपद अंबेडकरनगर बाइक से आजमगढ़ की तरफ जा रहा था कि सामने से आकर स्विफ्ट डिजायर ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही पति राम की मौत हो गई सूचना मिलने पर तत्काल इंस्पेक्टर कप्तानगंज देवानंद कार चालक व उनके साथी को गिरफ्तार कर लिया जानकारी के अनुसार विजयपाल यादव रतन पाल यादव पुत्र राम अचल यादव निवासी बूढ़नपुर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार करके उनको थाने ले गई लाश को अपने कब्जे में कप्तानगंज पुलिस ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इसी क्रम में कप्तानगंज अहिरौला बाईपास के पास लहरीपुत्र धुनमुन साइकिल से जा रहा था कि अज्ञात बाइक के टक्कर में आ गया उसकी भी मौके पर मौत हो गई पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इंस्पेक्टर कप्तानगंज देवानंद ने बताया कि छानबीन की जा रही है मौके पर कानूनी कार्रवाई जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh