Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पत्नी हुई कांस्टेबल तो पति को किया बायकॉट, मुख्यमंत्री से लगाया गुहार,न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह की दिया चेतावनी : अहरौला थाना

आजमगढ़ । पत्नी के सिपाही बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया । दूसरे जिले में तैनात सिपाही पत्नी ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र का है। इधर पति ने आरोप लगाया कि उसकी सिपाही पत्नी का थानाध्यक्ष से अवैध संबंध है और विरोध करने पर वह प्रताड़ित कर रही है। पीड़ित पति ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में अहरौला क्षेत्र के युवक ने कहा है कि पांच साल पहले उसकी शादी तहबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई। विवाह के बाद उसने पत्नी को पढ़ाया। उसका चयन सिपाही के पद पर हो गया। 2018 में उसकी मिर्जापुर जिले में तैनाती हुई, जहां उसका थानाध्यक्ष से संबंध बन गया।
थानाध्यक्ष का स्थानांतरण भदोही हुआ तो उसने उसे वहीं अटैच करा लिया। वह पत्नी के साथ रहना चाहता है लेकिन वह संग में रहने को तैयार नहीं है। अब पत्नी ने एसओ की मदद से उसपर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा अहरौला थाने में दर्ज करा दिया है। अधिकारियों के यहां गुहार लगाने के बाद भी पति की कहीं सुनवाई नही हो रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh