Latest News / ताज़ातरीन खबरें

27 अगस्त तक आआवेदन कर निःशुल्क सुधार सकते है हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के अंक प्रमाणपत्र के नम्बर्स यूपी बोर्ड के छात्र -छात्राएं

आजमगढ़ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ वीके शर्मा ने जनपद के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित मान्यता प्राप्त, माध्यमिक विद्यालयों के समस्त प्रधानाचार्य/प्राचार्यो को सूचित किया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 द्वारा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2021 का परीक्षाफल दिनांक 31 जुलाई 2021 को बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in एवं www.upresults.nic.in पर प्रकाशित किया जा चुका है। घोषित परीक्षाफल 2021 में सम्मिलित समस्त इच्छुक परीक्षार्थी (जिसमें विदहेल्ड श्रेणी, सामान्य, बिना अंक के प्रोन्नत, अनुपस्थित श्रेणी व कम अंक प्राप्त करने वाले आदि सभी श्रेणी के परीक्षार्थी सम्मिलित है) उक्त परीक्षाफल में प्राप्त अंक या परिणाम में सुधार हेतु एक या एक से अधिक विषयों में अंक के सुधार हेतु बोर्ड द्वारा आयोजित आगामी परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते है वह परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर उपलब्ध आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड करके अथवा अपने विद्यालय से प्राप्त करके उसे भरकर दिनांक 17 अगस्त 2021 से 27 अगस्त 2021 तक अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को उपलब्ध करा दें। इस परीक्षा हेतु परीक्षाथिर्यों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जायेगा।
वर्ष 2021 की इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थी यदि चाहें तो वह भी आगामी प्रयोगात्मक परीक्षा में पुनः सम्मिलित हो सकते है। परीक्षाथिर्यों से प्राप्त भरे हुये आवेदन पत्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय लाॅगिन के माध्यम से प्रतिदिन अपलोड करेंगे। अपलोड करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2021 के रात 12.00 बजे तक होगी। नियत तिथि के बाद कोई आवेदन पत्र अपलोड नही होगा। यदि किसी परीक्षार्थी का निधार्रित अवधि में जमा किया गया आवेदन पत्र अपलोड नही हो पाता है, तो उसके लिये सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचायर् उत्तरदायी होगें।
    जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्यो को निदेर्शित किया है कि अपने विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं को उक्त सूचना से अवगत कराते हुए निधार्रित आवेदन पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा यह भी अवगत करा दें कि अंक सुधार हेतु इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षाथिर्यों के मूल्याॅकन से प्राप्त अंकों को अंतिम माना जायेगा। परीक्षार्थी के पूर्व में घोषित परीक्षाफल 31 अगस्त 2021 में लिखित अंश में प्राप्त अंक मान्य नहीं होगें। उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh