Latest News / ताज़ातरीन खबरें
चारा-पानी के अभाव में तड़प तड़प कर मर रही गौवंश,निगम आंखे मूंदे की मूंदे : कोटा
राजस्थान कोटा। नगर निगम द्वारा संचालित बंधा धर्मपुरा गौ शाला की दुर्दशा देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी ! कोटा नगर निगम गौ माता के लिए नरक निगम साबित हो रहा है ! चारा-पानी के अभाव में गौ माता तड़प तड़प कर मर रही है और निगम आंखे मूंदे बैठी है ! सरकार चाहे भाजपा की हो या कांग्रेस की लेकिन इस गौ शाला के हाल हमेशा बदत्तर ही रहते है ! हर साल सैकड़ो गौ वंश अनदेखी के कारण मौत के आग़ोश में समा जाती है ! गायों के शव कई दिनों पुराने है जो वहां पड़े पड़े सुख गए है । उनके शवों को फिकवाने की भी व्यवस्था नही की जाती है और दूसरी गायें भी संक्रमित हो कर मौत गला लगा लेती है । कहाँ सो रहा है निगम प्रशासन, कहाँ सो रही है सरकार और कहाँ सो रहे गौ-पालन मंत्री प्रमोद भाया ।























































Leave a comment