बस्ती के दुबौलिया थाने पर तैनात इश्क मिजाज दारोगा की ग्रामीणों ने किया जमकर धुनाई, वीडियो वायरल
बस्ती /उत्तर प्रदेश । बस्ती के दुबौलिया थाने पर तैनात इश्क मिजाज दारोगा को बुधवार/गुरुवार की देर रात ग्रामीणों ने एक युवती के घर से निकलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दारोगा पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू किया तो नाराज दारोगा ने सरकारी पिस्टल से फायर कर दिया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने जमकर धुनाई के बाद दारोगा को खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों से पीटा। भोर में करीब 4 बजे सूचना पर पहुंचे दुबौलिया थानाध्यक्ष दारोगा को साथ ले गए। दारोगा की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दुबौलिया थाने के हल्का नंबर-2 का दारोगा अशोक कुमार चतुर्वेदी चिलमा बाजार में किराए पर कमरा लेकर रहता है। करीब दो साल से दुबौलिया थाने पर ही तैनात दारोगा अशोक के इश्क मिजाजी की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। करीब चार महीने पहले ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से उसकी गलत हरकतों की शिकायत की थी। थाने से हटाए जाने के बाद पता नहीं कैसे फिर उसने ऐसा जुगाड़ लगाया कि फिर से दुबौलिया आ गया। मनचला दरोगा अशोक बुधवार की देर रात पल्सर बाइक से थाना क्षेत्र के ऊंजी गांव पहुंचा और एक घर में घुस गया।उसके बाद ग्रामीणों ने दरोगा को पकड़ कर बन्धक बना लिया ,ग्रामीणों की गिरफ्त में आने के बाद दरोगा ने एक पल के लिए दरोगा गिरी जमकर छाँटी पर ग्रामीणों के आक्रोश ने दोरोगा की इश्क़ का भूत उतार कर पुलिस के हवाले कर दिया ,अब ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों से पुलिस विभाग कैसे निपटेंगी यह समय ही बताएगा।



























































Leave a comment