Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोटडी ग्रामीण पत्रकार मंच का गठन , वैष्णव अध्यक्ष



भीलवाड़ा राजस्थान : भीलवाडा जिले की कोटडी तहसील क्षेत्र के पत्रकारों की एक बैठक सोमवार को बड़लियास स्थित चवरा के हनुमान मंदिर में आयोजित की गई जिसमें पत्रकारों के सामने आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया तथा आईएफडब्ल्यू जे के जिला अध्यक्ष महेश अग्रवाल के निर्देशानुसार कार्यकारिणी गठन का निर्णय किया गया । उपस्थित उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंच का अध्यक्ष महावीर वैष्णव पारोली, उपाध्यक्ष राधेश्याम बांगड़ गेंदलिया , उपाध्यक्ष कैलाश व्यास बड़लियास व सचिव रमेश डांड अकोला, कोषाध्यक्ष सुरेश लोढ़ा, सह राम प्रसाद आचार्य, महामंत्री रोशन वैष्णव, सह सचिव तेजेंद्र दाधीच, सदस्य नंद लाल दरोगा, सोहन माली, दुर्गेश पाराशर, बर्दी चंद नंदराय, दिनेश प्रजापत व श्याम राठौड़, दिनेश पाराशर, सत्यनारायण शर्मा, आकोला का निर्वाचन आम सहमति से किया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh