Latest News / ताज़ातरीन खबरें

24 घंटे में आजमगढ़ जनपद में तीसरी मुठभेड़ में धराया अंतर्राज्यीय बदमाश

आजमगढ़। आजमगढ़ में अपराध और अपराधियों के खिलाफ योगी राज में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। पुलिस बदमाशों पर कहर बन कर टूट रही है और गोली का जबाव गोली से दे रही है। आजमगढ़ पुलिस लगातार बदमाशों पर शिकंजा कस रही है और बदमाशों के खिलाफ एक्शन लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आजमगढ़ में 24 घण्टे के अंदर तीसरी मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ में गोली लगने से गुजरात एक बदमाश घायल हुआ है। वह गुजरात में हत्या करने के बाद आजमगढ़ में भी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था।
गुजरात में लूट हत्या करने वाले अन्तर्राज्यीय कुख्यात अपराधी के पास से 39 हजार रूपये, अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सिधारी धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, थाना जहानागंज के प्रभारी निरीक्षक हमराही व प्रभारी थाना रानी की सराय हमराह के साथ इटौरा तिराहा पर मौजूद थे। मुखबीर से सूचना मिली कि गुजरात का एक अपराधी है, जो गुजरात में लूट व हत्या करके वहाँ से फरार है। वह आजमगढ़ आया हुआ है ।अपने साथी के साथ मोटरसाईकिल से जहानागंज की तरफ से आ रहा है। चक्रपानपुर होते हुए खरहानी की तरफ जाएगा। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है ।इस पर पुलिस टीम अपराधी का इन्तजार करने लगी।. थोडी देर बाद जहानागंज की तरफ से तेज गति से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी । चेकिंग करने के उद्देश्य से रोका गया तो मोटरसाईकिल चला रहे व्यक्ति ने मोटरसाईकिल को तेज कर दिया तथा कहा कि मारो सालो को पुलिस वाले है। इस पर पिछे बैठा ब्यक्ति ने प्रभारी निरीक्षक सिधारी को लक्ष्य करके जान से मारने की नियत से अन्धाधुन्ध फायर कर दिया। थानाध्यक्ष सिधारी, रानी की सराय व जहानागंज द्वारा अपने- अपने पिस्टल से आत्मरक्षार्थ फायर किया ,किन्तु अपराधी अपनी मोटरसाईकिल न रोककर भागने लगे ।तब पिछा करते हुए कन्ट्रोल रुम व चक्रपानपुर के चौकी प्रभारी को जरिये वायरलेस सेट सूचना दिया गया कि पुलिस से मुठभेड़ हो गयी है ।पुलिस पर फायर कर अपराधी मोटरसाईकिल से भाग रहे है । भाग रहे अपराधियो ने चक्रपानपुर की तरफ से उप निरीक्षक मनीष उपाध्याय मय हमराही को मोटरसाईकिल से आता देखकर अपने को घिरा देख मोटरसाईकिल को रोककर दुस्हासिक तरीके से दोनो अपराधी फायर करने लगे। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया । अन्धेरे का लाभ लेकर एक अभियुक्त भाग गया।
घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु ले जाया गया ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल अपराधी से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम भावेस उर्फ राजा पुत्र जयन्ती भाई सोलंकी ग्राम मोहल्ला 643 -22-1 साफी मोहम्मदली चाल अमराई बाड़ी अहमदाबाद गुजरात बताया । भागे हुए अपराधी के बारे में पूछा गया तो बताया कि कमर हसन उर्फ रसीद उर्फ नेता उर्फ अफसार पुत्र जफर उर्फ चुन्नु सा0 परसहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बताया ।
बताया कि साहब मैं गुजरात में हत्या व लूट करके भागा हूं । मैं पनाह लेकर गैंग बनाकर अपराध करने के उद्देश्य से आया था ।मोटरसाईकिल के बारे में पूछा गया तो बताया मोटरसाईकिल कमर हसन लाया था ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh