तीन तीन थानों की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार हुआ लुटेरा /हत्यारा 25000 का इनामी
आजमगढ़। जनपद के थाना बिलरियागंज व थाना दीदारगंज व थाना रौनापार पुलिस टीमो की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गया। आज सुबह करीब 4:30 बजे थानाध्यक्ष बिलरियागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष रौनापार गोरिया बाजार में एक सूचना पर चेकिंग कर रहे थे । थोड़ी देर बाद बिलरियागंज की तरफ से एक मोटर साइकिल सवार आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार और अधिक तेज गति से महराजगंज की तरफ भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज व थानाध्यक्ष रौनापार उक्त मोटर साइकिल व संदिग्ध व्यक्ति का पीछा करने लगे। इस दौरान वायरलेस सेट व जरिये दूरभाष से आस पास के थाना व डी0 सी0 आर0 को सूचना दिया। पूर्व में दबिश में आये हुए थानाध्यक्ष दीदारगंज मय फोर्स जयराजपुर बिन्दवल में दबिश देते हुए महराजगंज रोड से बिलरियागंज की तरफ आ रहे थे कि अपराधी की सूचना मिलने पर मोलनापुर शारदा सहायक संख्या 32 नहर पुलिया के पास दीदारगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह व बिलरियागंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा रूकने का प्रयास करने पर जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर लक्ष्य बनाकर कई राउण्ड फायर किया। आत्म रक्षा मे थानाध्यक्ष बिलरियागंज व थानाध्यक्ष दीदारगंज द्वारा गोली मारने पर अभियुक्त को गोली लग गई, पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त अकदस पुत्र पप्पू निवासी दाउदपुर थाना निजामबाद आजमगढ़ का रहने वाला है। उसके ऊपर पूर्व में 25000 का इनाम घोषित किया जा चुका है। घायल अवस्था में अभियुक्त को इलाज हेतु सी0एच0सी0 बिलरियागंज भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के पास से चोरी की मोटर साइकिल, नाजायज असलहा तथा दो अदद खाली खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतुस बरामद किया गया।



























































Leave a comment