Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सड़क दुर्घटना में अकाश्मिक मौत से रोता-विलखता, क्रन्दन करता ये मूक पशु ,गौ माता जिसकी संवेदनाएं आम इंसान की समझ से परे ....

फरिहा/मुहम्मदपुर, आज़मगढ़ ।अपने साथी मित्र के वाहन टक्कर से सड़क दुर्घटना में अकाश्मिक मौत से रोता-विलखता, क्रन्दन करता ये मूक पशु गौ माता जिसकी संवेदनाएं आम इंसान की समझ से परे है। जिस गौ माता की सेवा में भगवान कृष्ण ने अपना बचपन समर्पित किया उस गाय माता आज सड़को पर एक गाल खाने को मिल जाये इस लालसा में सड़क दुर्घटना का शिकार हो रही है न जाने कितने हज़ारों गायों को रोज देश मे सड़क दुर्घटना में मौत होती होगी।

ठेकमा ब्लॉक के ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिषेक़ कुमार ने गहरी चिंतन व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से एवं खासकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है आपके द्वरा जो प्रत्येक ब्लॉकों में गौ आश्रम केंद्र बनी है उसे और हाईटेक व्यवस्था बनाने की कृपा करें। गौ सेवा, संरक्षण एवं इनके दुग्ध उत्पाद एवं मल-मूत्र से जैविक खाद, औषधि निर्माण, संबंधी विस्तृत रूप रेखा बनाकर और अत्यधिक कर्मचारी अधिकारी का विशेष नियुक्ति करें ताकि गौ माता सड़क पर न भटके गौ आश्रम में इनके अमृत समान दूध एवं इससे निर्मित दुग्ध उत्पाद तथा जैविक खाद से भारत तंदुरुस्त बने एवं पूरा भारत वासी परिप्लावित हो सके।

सरकार मानव विकास हेतु कल्याणकारी तमाम योजनाएं, परियोजनाए, मिशन चला रही है, तनिक सोंचिये इन गो वंश जो मईया के बाद सबसे ज्यादा दूध पिलाया है जिनके दूध से मिठाई रसगुल्ले पनीर घी दही माठा खोया मलाई छेना आदि कई प्रकार के स्वादिष्ट और सात्विक बल बुद्धि को ओजस्वी तेजस्वी बनाने वाला सम्पूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर अमृत व्यंजन प्राप्त हो रहा है वो गो वंश आज सड़को पर कड़ाके के ठंड पूस की रात और धरती को जला देने वाली बैसाख के चिलचिलाती दुपहरिया में दिन रात बिताने को मजबूर है इनके संरक्षण विकास के लिए सरकार कोई ठोस कदम उठाये।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh