Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता ने आज किशोर सम्प्रेक्षण गृह का वर्चुअल माध्यम से किया निरीक्षण

आजमगढ़ मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता ने आज किशोर सम्प्रेक्षण गृह का वर्चुअल माध्यम से निरीक्षण किया।
निरीक्षण में प्रभारी अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह जयप्रकाश ने बताया कि इस समय 110 किशोर निरूद्ध है, जिसमें से आजमगढ़ के 49 किशोर निरुद्ध है।
प्रभारी अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सम्प्रेक्षण गृह में कार्यरत कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है तथा संस्था परीक्षण का समय से सेनेटाइजर किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोविड पॉजिटिव पाये गये किशोरों को अन्य से अलग कक्ष में मास्क के प्रयोग के साथ उचित दूरी पर रखा जाय तथा उनके स्वास्थ्य व चिकित्सक के परामर्श के अनुरूप भोजन व दवा इत्यादि की व्यवस्था की जाय।
प्रभारी अधीक्षक द्वारा बताया गया कि किशोरों को मीनू के अनुसार भोजन दिया जाता है। किशोरों को पढ़ाने हेतु अध्यापक समय से नहीं आ पा रहे है।
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि किशोरों को पढ़ाने के लिए अध्यापक प्रतिदिन उपस्थित हो। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में निरूद्ध किशोर विशाल पाण्डेय, थाना-मेंहनगर ने बताया कि सुबह लंच में चावल, दाल, रोटी, सब्जी दी जाता है।
प्रभारी अधीक्षक द्वारा बताया गया कि किशोरों को चिकित्सा से सम्बन्धित समस्याओं हेतु डॉक्टर शनिवार व रविवार को आते है तथा आपातकालीन स्थिति में डॉक्टर 24 घण्टे उपलब्ध रहते है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh