Latest News / ताज़ातरीन खबरें
पराविधिक स्वयं सेवक योजना के अन्तर्गत जनपद न्यायालय, आजमगढ़ में प्राप्त आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार दिनांक 20 अगस्त को टला
आजमगढ़ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनीता ने अवगत कराया है कि दिनांक 19 अगस्त 2021 को घोषित मोर्हरम के अवकाश को परिवर्तित करते हुए दिनांक 20 अगस्त 2021 को अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि पराविधिक स्वयं सेवक योजना के अन्तर्गत जनपद न्यायालय, आजमगढ़ में प्राप्त आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार दिनांक 20 अगस्त 2021 को होना था, जिसको परिवर्तित करते हुए दिनांक 23 अगस्त 2021 दिन सोमवार को अपरान्ह 2.00 बजे जनपद न्यायालय के हॉल ऑफ जस्टिस में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो। अभ्यर्थीगण अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, फोटो व पहचान पत्र के साथ उपस्थित होंगे।

























































Leave a comment