Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सावन के चौथे सोमवार को लगा शिवालय में शिवभक्तों का तांता

बिलरियागंज/ आजमगढ़ आज सावन के चौथे सोमवार को नरोत्तम ब्रह्म बाबा मंदिर पर सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा श्रद्धालु आते गये और दर्शन पूजन अर्चन कर जाते रहे वहीं मेला परिसर में पुलिस हर जगह तैनात रही और लोगों को हमेशा गाईड करती रही है मंदिर के पुजारी पिल्लु बाबा लोगों को ध्यान देकर श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन अर्चन करवाते रहे वहीं दर्शनार्थी दर्शन कर के जाते रहे बताया गया कि आज सावन आखिरी सोमवार होने के वजह से महिला/पुरुष/बच्चे आदि दर्शन पूजन अर्चन करते हुए कढ़ाही चढ़ा कर प्रसाद ग्रहण करते रहे और गंतव्य स्थान को जाते रहे वहीं बिलरियागंज के जलालपुर (गद्दोपुर) स्थिति झारखंडे महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और यहां पर मंदिर कमेटी जगह जगह लोगों को दर्शन पूजन अर्चन करवाती रही नया चौक पर ज्यादा जाम होने से बिलरियागंज पुलिस चौक को खाली करवाती दिखी वहीं नया चौक शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, सहाबुद्दीनपुर शिव मंदिर,जैगहा शिव मंदिर,पटवध सरैया स्थिति शिव मंदिर व मानपुर शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा वहीं मानपुर स्थिति शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही श्रद्धालु आते जाते रहे और दर्शन पूजन अर्चन करते रहे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh