कोटा चयन में फर्ज़ीवाड़ा ,चयन प्रकिया को लेकर ग्रामीणों का गम्भीर आरोप
बिलरियागंज/ आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज के इस्माईलपुर गोरिया कोटा को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है जिसमें गांव के सैकड़ों लोग गांव के ही एक परिवार के लिए एक साथ खड़े है जिसमें गांव के लोगों ने बताया कि हम कोटा गांव के ही व्यक्ति को देना चाहते हैं लेकिन प्रशासन अपने स्वार्थ के लिए समुह को देना चाहता जबकि वोट डाला जाये या हाथ उठाया जाये गांव के ही कोटेदार की जीत होगी लेकिन प्रशासन समुह को दिलाना चाहता है जिसकी संख्या बहुत ही कम है लेकिन एडीओ पंचायत बिलरियागंज द्वारा कहा गया कि सभी लोग यहां से भाग जाईये कोटा ममता राजभर के समुह को दिया जाएगा जिसमें गांव के अन्य समुह द्वारा व गांव के लोगों द्वारा विरोध करने पर पुलिस बुलाकर प्राईमरी स्कूल से भगा दिया गया जनता पुलिस के डर से जनता भाग गयी वहीं कुछ महिलाओं पकड़ कर कर्मचारियों द्वारा फर्जी हस्ताक्षर बनवा दिया गया जिसमें महिला/पुरूष ने इसका विरोध भी विरोध करने वालों में कमलेश बलिराम,निशिका, कनक त्रिवेणी,संतलाल हिरा लाल,रामबेलास, मनोज, कैलाश, मोहित, सुबेदार,बैजू, हरिचंद राजभर आदि ने विरोध किया।


























































Leave a comment