Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष बने जगन्नाथ यादव का नवनिर्मित ब्लाक प्रमुख ने किया स्वागत

खुटहन ( जौनपुर) जौनपुर जिले के खुटहन ब्लाक पर
प्रधान संघ के गठन के लिए ब्लाक इकाई खुटहन की एक बैठक खुटहन ब्लाक के सभागार हाल में की गई। जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम सभा नदौली के द्वितीय पंचवर्षीय मैं पुनः चुने गए प्रधान जगन्नाथ यादव को प्रधान संघ का खुटहन ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष को खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव सहित दर्जनो प्रधानो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि एक सही संगठन वही है, जिसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ ईमानदारी से ग्राम सभा को विकास की ओर ले जाये। इसके लिए हर सदस्य को त्याग और संघ हित में समर्पित होने को तत्पर रहना चाहिए। बैठक में रामसुंदर यादव को उपाध्यक्ष, श्यामबहादुर यादव को संरक्षक , बैजनाथ यादव को कोषाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से संतलाल सोनी को सौंपी गई। संचालन रमाशंकर यादव ने किया।इस मौकेपर प्रधान विनोद यादव,विकास सिंह सुबाष चन्द्र यादव अनीश शाह संतलाल अच्छन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh