Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजादी 75वीं वर्षगॉठ पर आजादी का अमृत महोत्सव” बचपन डे-केयर सेन्टर में दिव्यांगजनों द्वारा मनाया गया स्मरणोत्सव-संवाद

आजमगढ़ आजादी 75वीं वर्षगॉठ पर आजादी का अमृत महोत्सव” बचपन डे-केयर सेन्टर, आजमगढ़ में दिव्यांगजनों द्वारा स्मरणोत्सव-संवाद कर मनाया गया l जिसमें दिव्यांगजनों द्वारा भारत की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले/अपने प्राणों की आहूति देने वाले भारत के बीर शहीदों/सपूतों को नमन किया गया।
इस अवसर पर दिव्यांग निवास, दृष्टिवाधित दिव्यांग द्वारा शहीदों का स्मरण करते हुए यह कहा गया कि यदि देश की आजादी के लिए बीर शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति न दी होती तो देश आजाद नहीं होता, हमारा कानून नहीं होता और दिव्यांगजन नौकरी नहीं पाते, न ही अन्य सुबिधाएं प्राप्त कर पाते।
इस अवसर पर जे0पी0सिंह, उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ द्वारा 09 अगस्त, 1927 को हुए काकोरी काण्ड के अमर शहीद राम प्रसाद विस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खॉ, राजेन्द्र लाहिणी, सचिन्द नाथ बक्सी कोबिन्द चरण आदि को तथा चौरी-चौरा काण्ड 04 फरवरी, 1922 के अमर शहीद विक्रम, दुधही, भगवान, अब्दुल्ला, कालीचर, लौटी मादेव आदि का स्मरण किया गया तथा उनकी बीर गाथा से उपस्थिति दिव्यांगजनों एवं आम जनों को अवगत कराया गया। चन्द्र शेखर आजाद सुभाष चन्द्र बोस तथा 1857 के क्रान्तकारी तात्या टोपे, मंगल पाण्डे, एवं नाना जी आदि की भी बीर गाथा का स्मरण किया गया। श्री सिंह द्वारा दिव्यांगजनो को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना से भी अवगत कराया गया तथा बताया गया कि दिनांक 09 अगस्त, 2021 से दिनांक 16 अगस्त, 2021 के बीच जनपद आजमगढ़ के विकास खण्ड तरवां अतरौलिया, कोयलसा, अहिरौला, फूलपुर, पवई में दिव्यांगजनों के लिए उपकरण हेतु परीक्षण कैम्प कराये जा रहे हैं तथा साथ ही शहीदों का स्मरण किया जा रहा है। इस अवसर पर 04 पात्र दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा बैसाखी भी प्रदान की गयी।
उपस्थिति दिव्यांगजनों द्वारा शहीदो को याद करते हुए इन पंक्तियों को बार-बार दोहराया गया ”शहीदों के चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का बाकी यही निशां होगा”, का गान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
समापन के पश्चात दिव्यांगजनों द्वारा शहीद कुंवर सिंह एवं चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
आज के क्रार्यक्रम में दिव्यांग श्रीनिवास यादव, अजय कुमार मौर्य, रामदेव, शिव प्रसाद एवं कु0सरोज गिरी द्वारा भी अपने वक्तब्य में शहीदों की बीर गाथा बताते हुए याद किया गया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र लाल गौतम, कार्यालय सहायक, सुभाष चन्द्र समन्वयक बचपन डे-केयर सेन्टर तथा विशेष अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे l


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh