नागपंचमी के अवसर पर लगा मेला
आज़मगढ़ गम्भीरपुर : ब्लॉक मोहम्मदपुर के व जनपद के सबसे बड़े ग्राम सभा में शुमार रानीपुर राजमो में मां अगवानी व अगवान बाबा के स्थान पर एक वृहद मेले का आयोजन नाग पंचमी के पावन पर्व पर किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के हजारों हजार की संख्या में लोग उपस्थित होकर मां का दरबार पर मत्था टेकते हैं और हवन करवाते हैं जिसके लिए गांव के लोगों द्वारा मिलकर के एक विशालकाय हवन कुंड में मंत्रोच्चारण के पश्चात हवन किया जाता है जिससे कि क्षेत्र के लोगों को शांति एवं सुख शांति और प्रसन्नता से अपना जीवन व्यतीत कर सके और किसी भी प्रकार से प्राकृतिक आपदा से राहत मिले यहां के लोग जहां कहीं भी निवास कर रहे हैं इस अवसर पर जरूर आते हैं इसके लिए 1 दिन पूर्व ही लोग यहां पर आ जाते हैं और उसके अगले दिन यहां से पूजन अर्चन के पश्चात प्रस्थान करते हैं।
सावन माह के पावन पर्व नाग पंचमी के शुभ अवसर पर ग्राम रानीपुर राजमो में मां अगवानी के पवित्र स्थान पर सुबह से ही दूरदराज के जिला कुशीनगर देवरिया मऊ गोरखपुर इत्यादि से आए श्रद्धालुओं द्वारा पूजन अर्चन शाम तक चलता रहा मां अगवानी देवालय समिति द्वारा प्रसाद वितरण सुबह से शाम तक चलता रहा जिसमें मेले का आयोजन भी था जिसमें मुख्य रुप से सुखराम सिंह किशन सिंह संजीव कुमार पटेल संजय सिंह रामबचन सिंह रामनिवास सिंह दिनेश सिंह इत्यादि लोग ने काफी सहयोग किया
आज़मगढ़ से
सरफ़राज़ अहमद


























































Leave a comment