बरसात में गिरा कच्चा मकान, बाल बाल बचे लोग
अतरौलिया। बरसात में गिरा कच्चा मकान, बाल बाल बचे लोग ।बता दें कि लोहरा गांव निवासी राजेश पुत्र मिश्रीलाल का कच्चा मकान जो एनएच 233 के बगल में काफी पुराना बना था जिसमें परिवार के लोग रहते थे ।बुधवार को तेज बारिश के बाद मकान पूरी तरह से गिर गया जिसमें किसी तरह लोगों की जान बची। सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह लोगों को सुरक्षित बचाया गया।वही घर में रखें गृहस्थी के सामान पूरी तरह से नष्ट हो गए ।सड़क किनारे बना कच्चा मकान काफी पुराना था जिसमें परिवार के लोग रहते थे तथा उसके बगल में ही मवेशी भी रहते थे। मकान बरसात की वजह से धराशाई हो गया जिसमें रखा गृहस्ती का सारा सामान नष्ट हो गया।गृह स्वामी राजेश कुमार ने बताया कि इसी मकान में हम लोग काफी दिनों से अपना गुजर-बसर करते थे जबकि पूर्व ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के द्वारा अभी तक हमें आवास नहीं मिला ।इसके लिए कई बार पूर्व प्रधान द्वारा हमसे जरूरी कागजात भी लिए गए परंतु अभी तक हमें आवास नहीं मिला ।प्रधान पति राज कपूर ने बताया कि जब हम लोगों को सूचना मिली तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि पूरा घर गिर गया है। संबंधित लेखपाल को फोन द्वारा इसकी सूचना दी गई है। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान उसी मकान में दब गया जिससे गृह स्वामी राजेश को बहुत भारी नुकसान हुआ।


























































Leave a comment