Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हाई वोल्टेज बिजली के करंट के चपेट में आने से युवक की मौत

अतरौलिया, हाई वोल्टेज बिजली के करंट के चपेट में आने से युवक की मौत। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी उदयभान निषाद पुत्र लौटू उम्र लगभग 32 वर्ष की आज लगभग 11:00 बजे 11,000 वोल्टेज के करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक उदयभान डोमनपुर चौराहे पर पूर्व प्रधान चंद्रधारी यादव के कहने पर उनके दरवाजे के सामने लगे सोलर लाइट के पोल को उखाड़ कर बगल में कर रहा था इसी दौरान सोलर लाइट का पोल ऊपर उठाते ही ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्टेज के तार के चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही एक पिकअप गाड़ी से अतरौलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उदयभान पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर है। मृतक की पत्नी का नाम सरिता एवं उसके चार संताने हैं। जिसमें दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं ।घटना की जानकारी होते ही मृतक की पत्नी सरिता उसकी मां ,पिता समेत बड़ी संख्या में गांव के लोग भी अस्पताल पहुंचे। परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया ने पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया सुनील तिवारी ने बताया कि इस मामले में पूर्व प्रधान चंदधारी यादव के खिलाफ धारा 304 ए में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh