अवैध असलहों के साथ एक अभियुक्त धराया,एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद
निजामाबाद आजमगढ़ : निज़ामाबाद प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह के कुशल निर्देशन में उ0नि0 मोतीलाल पटेल अपने हमरहियों हे0का0 कर्ण यादव ,का0 शोएब खान,का0 धर्मेन्द्र कुमार के संग देखभाल क्षेत्र,रात्रिगस्त,तलाश वांछित/वारण्टी में मामूर होकर रानीपुर बाजार में मौजूद थे तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शेरपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आता हुआ दिखाई दिया,शक होने पर सड़क पर घेराबन्दी करके रुकने का इशारा किया गया तो हम पुलिस वालों से 10 कदम पहले ही हडबड़ी में मोटरसाइकिल रोक कर भागना चाहा परन्तु गिरपड़ा।हमराही कर्मचारीयों की मदद से संदिग्ध को मौके पर ही पकडा गया नाम पता पूछा तो अपना नाम गुड्डु उर्फ राकेश साहनी पुत्र रामचरन साहनी निवासी मड़या थाना कोतवाली आजमगढ बताया तथा जामा तलाशी ली गयी तो पहने हुए पैन्ट के बाये तरफ कमर में खुसा हुआ एक अदद तमन्चा 12 बोर व पैन्ट की दाहिनी जेब से एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।
अभियुक्त को उसके अपराध का बोध कराते हुये समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 152/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा0न्यायालय चालान कर दिया गया।


























































Leave a comment