नागपंचमी के अवसर पर ग्राम पंचायत असैथा नौरंग में आयोजित हुआ कबड्डी
जौनपुर:सरपतहां थाना क्षेत्र के असैथा पट्टी नौरंग में प्रधान दिनेश जायसवाल के द्वारा कबड्डी खेल का आयोजन हुआ ।जिसमें दो ग्राम पंचायत के युवाओं ने इस खेल में प्रतिभाग किये और दो लोगों को विजेता घोषित किया गया जिसमें प्रथम विशाल बिंद (500₹), द्वितीय रोहित मौर्या (300) को पुरस्कार देकर प्रधान ने सम्मानित किया ।
वही दूसरे तरफ असैथा बाजार में सामाजिक सेवक विकास अग्रहरि और उत्तम अग्रहरि के द्वारा पहले राष्टगान फिर दौड़ का आयोजन किया गया
जिसमें 12 से कम आयु वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग किये जिसमें प्रथम पुरस्कार गौरव अग्रहरि (100), द्वितीय पुरस्कार आयुष अग्रहरि (100) ,तृतीय पुरस्कार हिमांशु अग्रहहरि (100) को उत्तम अग्रहरि और विकास अग्रहरि ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
इस मौके पर समाज सेवी अमन शर्मा, आकाश मौर्यों ,शिवम अग्रहरि, सत्यम शर्मा, शुभम जायसवाल, आदर्श अग्रहरि , संदीप अग्रहरि, सूरज जायसवाल, इत्यादि मौजूद रहे


























































Leave a comment