Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने लगाई फांसी ,बच्चों और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल

कप्तानगंज थाना क्षेत्र कोइलारी का पुरा, उर्फ गौरा गांव निवासी 42 वर्षीय प्रेमचंद यादव पुत्र राजधानी यादव पंजाब में रहकर मजदूरी करते थे । पत्नी प्रेमा देवी का कहना है कि उसके पति एक वर्ष पूर्व पंजाब से घर आए तभी से कोई काम न मिलने से घर में आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई । आर्थिक तंगी के चलते वे बच्चों को शिक्षा नहीं दे पाने के चलते काफी परेशान रहते थे । मंगलवार को प्रेमचंद घर से अचानक लापता हो गए । काफी तलाश के बाद भी उनका जब पता नहीं चला तो परेशान पत्नी प्रेमा ने फोन कर रिश्तेदारों से भी पूछा लेकिन पता नहीं चला । गुरुवार की दोपहर को लगभग तीन बजे प्रेमचंद का शव रसूलपुर उर्फ पासीपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विघालय के समीप पीपल के पेड़ की डाल पर प्लास्टिक के रस्सी के सहारे शव लटका मिला जब लोगों ने देखा तो वे सन्न रह गए । विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनानाथ ने बताया कि सवा दो बजे तक स्कूल के स्टाफ थे, तब तक यह घटना नहीं घटित हुई थी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से किसी तरह से नीचे उतारा । पुलिस ने मृत व्यक्ति के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh