Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने सत्यापन, लाक करने हेतु संशोधित समय सारणी निर्गत

आजमगढ़ जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने अवगत कराया है कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने सत्यापन, लाक करने हेतु संशोधित समय सारणी निर्गत की गयी है।
जिसके अन्तर्गत कक्षा 11-12 एवं अन्य समस्त दशमोत्तर कक्षाओं हेतु प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग के माध्यम से करने, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करने (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा सम्पूर्ण सूचनाये भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने, समस्त संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार पूर्णांक (समेस्टर की दशा में दो समेस्टर के अंको को मिलाते हुए) पाठ्यक्रमवार ऐफिलियेटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित/ अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने की तिथि 18 अगस्त तक, प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12 हेतु) द्वारा शिक्षण संस्था पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित करने तथा उसकी प्रमाणिकता को आनलाईन सत्यापित करने की तिथि 19 अगस्त 2021 से 16 सितम्बर 2021 तक, प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार एवं अंकित फीस आदि की प्रमाणिकता को सम्बन्धित शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा आनलाईन सत्यापित करने की तिथि 17 सितम्बर 2021 से 05 अक्टूबर 2021 तक तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के सहयोग से सभी संस्थानों के प्रकार, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस का विवरण (विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा लॉक की गयी सीट की संख्या एवं फीस से अधिक लॉक न की जाय) आनलाईन लॉक करने एवं जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति से पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सक्षम स्तर से अनुमोदित सीटों की संख्या तथा सत्यापित फीस का आनलाईन प्रारूप पर अनुमोदन प्राप्त करने की तिथि 17 सितम्बर 2021 से 05 अक्टूबर 2021 तक निर्धारित की गयी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh