Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ब्लाक में गज़ब का विकास ,विकास के ऊपर से बही बरसात की गंगा : मोहम्मदपुर

फरिहा/मुहम्मदपुर । क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण मोहम्मदपुर ब्लॉक परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है यहां तक की सभी अधिकारी कर्मचारी पानी से होकर अपने कार्यालय तक पहुंचे चारों तरफ नाली पूरी तरह जाम होने के कारण पूरा ब्लॉक परिसर पानी में डूबा हुआ है क्षेत्र पंचायत मुहम्मदपुर कार्यालय से लेकर प्रमुख कार्यालय तक पानी ही पानी नजर आ रहा है ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना हो रहा है जहां से विकास की गंगा बहती है वही पूरी तरह चारों पानी से घिरा हुआ है इसी मार्ग से लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी जाते हैं मरीज तथा उनके परिजनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है ,जब यह जानकारी पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को हुई तो मोहम्मदपुर ब्लाक कार्यालय पहुंचे व जेसीबी मंगा कर जाम हुए नाले को तत्काल साफ करवाया । जिससे जमा पड़ा हटा । इस मौके पर और खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता ,जेई रामाश्रय ,ग्राम पंचायत अधिकारी दया राम पटेल ,मिंटू राय ,विवेकानंद एडीओ आईएसबी महेंद्र यादव ,धीरेंद्र विश्वकर्मा,समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh