12टन सरिया चोरी के मामले में प्रदर्शन कर रहे लोगो के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ के अहिरौला में भारी पड़ गया। देर शाम तक मान-मनौव्वल करने वाली पुलिस ने पार्टी के प्रवक्ता एहसान खान, ग्राम प्रधान स्नेहलता समेत सौ लोगों पर बिना अनुमति प्रदर्शन और कोविड महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है बताया गया कि प्रशासन की कार्रवाई से प्रधान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताया गया कि गत 30 जुलाई की रात निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे की 12 टन सरिया चोरी से जुड़ा है। जिसमें एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेंद्र शर्मा ने इसकी शिकायत थाना अहिरौला से किया था जिसमें पुलिस ने मुखबिर के जरिए ग्राम निजामपुर में छापेमारी कि थी जिसमें विभिन्न घरों से आठ क्विंटल सरिया बरामद हुई। पुलिस ने ग्राम प्रधान स्नेहलता के पति ओमप्रकाश उर्फ फौजी सहित चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसे मुद्दा बनाते हुए एहसान खान की अगुआई में भीम आर्मी के सैकड़ों लोगाें ने निजामपुर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किए थे। बताया गया कि अहरौला पुलिस ने अनुमित न होने के कारण धरने को असंवैधानिक बताते हुए कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि जनसमूह ने कोविड गाइडलाइन का अनुपालन नहीं किया। चौकी प्रभारी माहुल विजय प्रकाश मौर्य ने 20 नामजद व 80 अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। उधर एहसान खान ने कहाकि कि प्रशासन मुकदमे का डर पैदा कर हमें अपनी बात रखने से रोक नहीं सकती है। जिले भर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।




























































Leave a comment