स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को जिले में आबकारी की सभी दुकानें रहेंगी बंद , आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
आजमगढ़ स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को जिले में आबकारी की सभी दुकानें बंद रहेगी । आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । बताया गया कि कोरोना काल में लाक डाउन के दौरान प्रदेश में आबकारी की देशी, विदेशी व अंग्रेजी शराब के साथ ही माडल शाप, बार व भांग की भी दुकानें बंद रही जिसके चलते सरकार को राजस्व में भारी नुकसान उठाना पड़ा । बाद में प्रदेश सरकार ने कुछ शर्तों के साथ आबकारी की दुकानें खुलने की अनुमति दे दी गई थी लेकिन अब आबकारी की दुकानें खुल जाने से शराब पीने के शौकीनों ने राहत की सांस ली थी वहीं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शासन के आदेश पर 15 अगस्त को जिले की सभी आबकारी की दुकानें पूरे दिन बंद रहेगी । जिला आबकारी अधिकारी अनूप शुक्ल ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । अतः ध्यान दें और दुकानें बंद रखे


























































Leave a comment