Latest News / ताज़ातरीन खबरें

युवक तमसा नदी में डूबा ,पुलिस द्वारा युवक की नदी में खोजबीन जारी

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने के ग्राम ओझौली के पास बुधवार को दोपहर में 40 वर्षीय युवक तमसा नदी में डूब गया। बताया गया कि जब युवक के डूबने की खबर आस-पास ग्रामीणों को हुई तब भीड़ एकत्रित हो ने लगी और सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक ग्रामीण नदी में शव की तलाश करते रहे। बताया गया कि
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बनौरा मेहनाथपट्टी गांव निवासी राजनाथ यादव पुत्र रामनिवास यादव बुधवार को सुबह घर से निकला था। दोपहर लगभग ढाई बजे और मुबारकपुर थाने के ओझौली गांव के पास तमसा नदी में वह डूब गया। आस-पास के लोग उसे नदी में डूबते देख दौड़ पड़े,मगर तब तक वह नदी में समा चुका था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की पहल पर ग्रामीणों ने नदी में शव की तलाश शुरू की और देर शाम तक उसे ढूढ़ते रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh